कैराना: गंगा दशहरा के अवसर पर कैराना में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
Kairana, Shamli | May 25, 2026 कैराना में सोमवार को गंगा दशहरा के पावन स्नान के चलते यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वीडियो प्रातः करीब सात बजे की है। श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना के साथ आस्था की डुबकी लगाई जा रही है और परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की जा रही है।