सीतापुर: रामकोट इलाके में सड़क पर बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बाइक पलटी, एक युवक हुआ घायल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के रामकोट मिश्रीख मार्ग पर सड़क पर बने हुए गड्ढे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परिवार वालों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल का उपचार जारी है।