शहपुरा: हथडोल के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दो बच्चे घायल, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के हथडोल के पास मंगलवार शाम 5:00 बजे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और दो बच्चे घायल हो गए घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल में सवार होकर एक परिवार कछारी से हथडोल जा रहा था उसी दौरान मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और दो बच्चे घायल हो गए ।