गाज़ियाबाद: स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों के लिए गाजियाबाद यातायात पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
गाजियाबाद की यातायात पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पूरे जिले भर में स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों की स्कूल से सम्बद्धता, फिटनेश प्रमाण पत्र, परमिट प्रमाण पत्र, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र एवं चालकों के ड्राईविंग लाइसेन्स आदि की सघन जाँच की गयी।