गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 1 अभियुक्त व 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शाहिद नाम के 1 शातिर अभियुक्त और आफरीन नाम की एक शातिर अभियुक्ता को चेकिंग के दौरान मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे गढी कटैया कट चौकी क्षेत्र रामपार्क से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त व अभियुक्ता के कब्जे से 19 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।