फतेेहपुर: देवा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को किया घायल, अस्पताल में भर्ती
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में देवा मार्ग पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टिकैतनगर निवासी 20 वर्षीय अखिलेश कुमार अपने साथी अमित कुमार के साथ बाइक से किसी निजी कार्य से देवा जा रहे थे। अखिलेश बाइक चला रहे थे, जबकि अमित पीछे बैठे थे।