बालोद: तांदुला बांध का मुख्य गेट खुला, नदी में रोजाना 100 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा; 60 गांवों को मिलेगी राहत
Balod, Balod | May 31, 2026 भीषण गर्मी के बीच बालोद और गुंडरदेही ब्लॉक के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। पेयजल संकट और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग ने तांदुला बांध का मुख्य गेट खोलकर तांदुला नदी में पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा प्रतिदिन 100 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जाएगा, जिससे नदी किनारे बसे करीब 60 गांवों में जलस्तर बढ़ने और पेयजल समस्या कम होने की उम्मीद