पामगढ़: पामगढ़ क्षेत्र में भालू ने दी दस्तक, क्षेत्र में कर रहा विचरण, वन अमला मौके पर तैनात
जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ क्षेत्र में भालू ने दस्तक दे दी है. बलौदाबाजार जिले के अर्जुनी जंगल से भटककर रिहाइशी क्षेत्र में यह भालू पहुंचा है, जो पामगढ़ क्षेत्र के गांवों में विचरण कर रहा है और अभी तक किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है. यह भालू, 20 से ज्यादा गांवों में जा चुका है. सूचना के बाद वन अमला मौके पर तैनात है और भालू को पकड़ने के लिए कोशिश की जा रही है.