पन्ना: दिल के मरीज पर जानलेवा हमला: दबंगों की मारपीट से बिगड़ी तबीयत,जिला अस्पताल में उपचार जारी।
Panna, Panna | Jun 17, 2026 पन्ना के देवरी सरकार गांव में दिल के मरीज तिलक सिंह राजपूत पर दबंगों द्वारा बेरहमी से मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायत सौंपकर वीर सिंह, गजेन्द्र और पंचम सिंह पर मारपीट व घर पर पथराव का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती है।