कुशलगढ़: परवलिया में पत्रकारों की एकजुटता का महाकुंभ, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
कुशलगढ़ के निकटस्थ परवलिया गांव में आर्याव्रत पत्रकार संघ द्वारा आयोजित ‘उड़ान’ पत्रकार मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया। सोमवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। राष्ट्रीय संरक्षक दिलीपसिंह चौहान