मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में सड़क पर किशोरी से छेड़छाड़, युवक ने हाथ पकड़कर किशोरी को खींचा, घटना CCTV में कैद
Meerut, Meerut | Nov 1, 2024 भावनपुर थाना क्षेत्र में मंदिर से लौट रही किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी।घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई।जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।वही छेड़छाड़ की घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।थाना प्रभारी का कहना है की,मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।