चायल: तिल्हापुर मोड़ में तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में मारी टक्कर, सड़क पर बिखरी सब्जियां, चालक बाल-बाल बचा
कौशाम्बी। मुंडेरा मंडी से सब्जी लादकर राजापुर चित्रकूट जा रही पिकअप को बुधवार भोर करीब 4 बजे तिल्हापुर मोड़ नेवादा रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर से पिकअप में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।