जींद: जींद शहर में रोडवेज बस पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Jind, Jind | Sep 17, 2025 जींद शहर के नए बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई रोडवेज बस पर आज बुधवार सुबह कुछ युवकों द्वारा पथराव करने की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शाम होते-होते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी संदीप सिंह ने मीडिया को दी जानकारी में की है।