रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गाँव के पश्चिम तरफ राजभर बस्ती के समीप शनिवार को पानी से भरे पोखरी में एक करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हडकंम्प मच गया,सूचना पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई।ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दिया तो उनमें भी अफरातफरी मच गई,आननफानन में सीओ अनिल कुमार,प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर पहुंचे।