पंडरिया: सागोना और डोमनपुर में आबकारी विभाग की टीम ने दी दबिश, 3 प्रकरणों में 28 लीटर महुआ शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
शनिवार की दोपहर 03 बजे पंडरिया वृत्त आबकारी विभाग की टीम ने सागोना और डोमनपुर में रेड कार्यवाई किया। इस दौरान महुआ शराब बनाने वाले 03 प्रकरणों में टीम मामला पंजीबद्ध किया है।जिसमे दो प्रकरणों में दो आरोपी मनीराम श्याम और गोपाल प्रसाद को कुल 18 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।वही तीसरे प्रकरण में सुनसान इलाके में 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है।