गोपालपुर: सड़क पार कर रही महिला की टोटो की चपेट में आने से मौत
गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार करने के दौरान टोटो की चपेट में आने से बुद्धूचक निवासी फगुनी देवी की मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत सीएचसी गोपालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है।