माण्डलगढ़: तिलस्वां महादेव मंदिर के दान पात्र से निकले ₹48.22 लाख, चार माह बाद खोला गया दान पात्र
तिलस्वां महादेव मंदिर में चार माह बाद दान पात्र प्रशासनिक निगरानी में आज बुधवार दोपहर करीब 1 बजे खोला गया, जिसमें 48 लाख 22 हजार 69 रुपये की राशि प्राप्त हुई। दान पात्र खोलने व राशि गणना की प्रक्रिया बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चंद अहीर, ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ सहित अन्य ट्रस्टी मौजूद रहे।