मऊरानीपुर: पंचमपुरा में संदिध्य अवस्था में पेड़ पर लटकता मिला 19 वर्षीय युवक का शव,मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी।
मऊरानीपुर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचमपुरा में मंदिर के समीप एक पेड़ से 19 वर्षीय ऋषभ पटेल पुत्र विनोद पटेल का शव संदिध्य अवस्था में लटकता हुआ मिला मामले की जानकारी जैसे ही लोगों को भी तो मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।