मऊरानीपुर: पुखरया खिरक में तांत्रिक विद्या की रंजिश के चलते हुई थी किसान की हत्या, एसपी देहात ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा
थाना कटेरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुखरया खिरक में विगत दिवस एक युवक की हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह खुलासा 24 घंटे में किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।