सुल्तानपुर: गांव चलो अभियान में 275 गांवों में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, मोदी की गारंटी से गरीबों के जीवन में आया बदलाव - मीना चौबे
भाजपा 365 दिन 24 घंटे जनता के बीच काम करने वाला राजनीतिक संगठन है। केन्द्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार विकास और विरासत दोनों को लेकर आगे बढ़ रही है।यह बातें प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे गांव व वार्ड चलो अभियान के तहत दुबेपुर मण्डल के बूथ संख्या 157 बहलोलपुर व शास्त्रीनगर वार्ड में आयोजित बैठक,जनसंपर्क व चौपाल में कही