सुल्तानपुर: असरोगा में कोटेदार की शिकायत करना पड़ा महंगा, ढाई माह इलाज के बाद वृद्ध ने तोड़ा दम
सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के असरोगा गांव में ढाई माह पहले मारपीट में घायल हुए नजर मोहम्मद (65) वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे उनकी हालत बिगड़ने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।परिजनों का आरोप है कि राशन को लेकर कोटेदार नफीस से पुरानी रंजिश थी। इसी विवाद में 23 जनवरी को नजर मोहम्मद, उनके ब