हज़ारीबाग: मां का आशीर्वाद लेकर विधानसभा के लिए रवाना हुए विधायक प्रदीप प्रसाद, हजारीबाग की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने से पूर्व अपने आवास पर एक सादगीपूर्ण और भावुक से अपने परिवार का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदीप प्रसाद ने अपने दिवंगत पिता की तस्वीर के समक्ष नमन करते हुए अपने कर्तव्यों का आरंभ किया।