नानपारा: नवाबगंज थाने में बकरीद त्योहार को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक, खुले में मांस न ले जाने और शांति बनाए रखने के निर्देश
नवाबगंज थाना परिसर में आगामी बकरीद त्योहार को लेकर पौस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिक और प्रधान उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना और क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करना था।