पिपरिया: पिपरिया अंचल कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन,भूमि विवाद संबंधी 6 मामले का हुआ निष्पादन
शनिवार अपराह्न 12:30 बजे पिपरिया अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निराकरण के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. यहां अंचलाधिकारी परवीन अनुरंजन के द्वारा भूमि विवाद संबंधी मामले की सुनवाई की गई. अंचलाधिकारी ने बताया कि यहां भूमि विवाद के 10 मामले आए.इनमें से छह मामले का निष्पादन कर दिया गया. चार मामले की अगली तिथि में पुन: सुनवाई होगी.