कासगंज: सोरों में कार बैक करने को लेकर दो समुदाय भिड़े, जमकर हुई फायरिंग, फायरिंग का वीडियो आया सामने
सोरों कस्बे में कार बैक करने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। लहरा रोड पर हुए इस विवाद में फायरिंग और पथराव हुआ। फायरिंग का वीडियों भी समाने आया। घटना में 5 लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। घटना की सूचना पर एसपी अंकिता शर्मा मौक़े पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु करदी है। जानकारी गुरुवार रात 11 बजे मिली।