परसिया: सात महिने के बालक के पैर में सांप ने डंसा
अस्पताल में टीम ने लौटाई सांसे,छिदंवाडा किया रिफर
परासिया के सिविल अस्पताल में शनिवार सुबह 11 बजे एक सात महिने के बच्चे को लाया गया। बच्चे के मुंह से झाग निकल रहा था। उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। पहले समझा गया कि बच्चे ने कुछ अटका लिया है। बाद में पैर पर दिखे निशान से सांप काटने की घटना लगी। अस्पात में चिकित्सक डा शशि अतुलकर, डा सुनील नागवंशी और स्टाफ ने पल भर में उपचार शुरू कर बच्चे की सांस लौटाई।