चिनिया: तेज रफ्तार हाईवा ने ली जान, मामा की मौत, दो भांजे घायल, रमकंडा से लौट रहे थे छतैलिया
Chinia, Garhwa | Oct 18, 2025 चिनिया–रंका मुख्य मार्ग पर मझिगांवा डैम मोड़ के पास शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल चिनिया थाना क्षेत्र के छतैलिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, परमल सिंह (22 वर्ष) पिता राम अवतार सिंह, उनके चाचा चंदू सिंह (35 वर्ष) पिता भरख सिंह, एवं उनके मामा