घाटमपुर के इटर्रा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब तालाब के पास बने दो सगे भाइयों के घरों में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से सुनील कुमार व उमेश कुमार के घरों में रखी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।आग से घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर व अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। थाना प्रभारी में शनिवार रात 11बजे बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।