रामगढ़: गोविंदगढ़ मोड़ पर तेज रफ्तार कार का कहर, बुजुर्ग के दोनों पैर फैक्चर; हादसा सीसीटीवी में कैद
Ramgarh, Alwar | May 26, 2026 रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ मोड़ पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार चालक ने बाइक सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सोमवार का बताया जा रहा है, जबकि मंगलवार को दोपहर बारह बजे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।