सकरा: रेपुरा गांव के पास एनएच-28 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के पास एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। मृतक का पहचान रेपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय विष्णदेव ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद गंभीर हालत में परिजनों ने घायल बुजुर्ग को सकरा रेफरल अस्पताल लाया।