लखीमपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री का पुलिस अधीक्षक व डीएम द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल का पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा व दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया है। इस दौरान चंदन चौकी से आई थारू जनजाति की महिलाओं ने प्रभारी मंत्री का चंदन टिककर उनका स्वागत किया है। जिले में दो दिवसीय दौरे पर प्रभारी मंत्री आए हैं।