पनागर: बरेला सीएम राइज स्कूल में जर्जर खेल के मैदान और नियमों की अनदेखी पर प्रशासन मौन, बड़े हादसे की आशंका
बरेला के सीएम राइज स्कूल परिसर में बच्चों के लिए बनाए गए खेल के मैदान की दयनीय स्थिति सोमवार सुबह 9 बजे के करीब सामने आई है। यहाँ लगे झूले पूरी तरह से टूट चुके हैं और बच्चों के खेलने की जगह पर कीचड़ जमा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि प्रशासन की तरफ से बजट न मिलने के कारण विकास कार्य पिछले सवा साल से ठप पड़े हैं। कई बार