चकिया: चकिया चंद्रप्रभा रेंज में छोड़ी गई रेस्क्यू की गई मादा गुलदार, वन विभाग ने बताया संरक्षण की महत्वपूर्ण पहल
वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल की गई है। दुधवा टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू की गई एक मादा गुलदार को चकिया चंद्रप्रभा रेंज के देव पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया है। बुधवार सुबह 08 बजे वन विभाग के अनुसार पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञों की निगरानी में संपन्न हुई। इस कदम का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना है।