तालबेहट: क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश और ओले गिरने से किसानों की गेहूं की फसल चौपट, लाखों रुपये का नुकसान
तालबेहट क्षेत्र के आसपास क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश और तेज हवाओं के बीच ओले गिरने से किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है, जिसको लेकर किसानों ने जानकारी देते हुए बताया उनका लाखों रुपया का नुकसान हुआ है, और वहीं प्रशासन से किसानों ने उचित मुआवजा दिलाया जाने की मांग उठाई है।