परिजन ने बताया साहेबपुरकमाल वार्ड संख्या 8 के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ई-रिक्शा में जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर मारने से ई रिक्शा में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान साहेबपुरकमाल वार्ड संख्या आठ निवासी धर्मशिला देवी एवं प्रियांशी कुमारी के रूप में की गई है।