बीना: बस कंडक्टरों की मनमानी से कॉलेज छात्राएं परेशान, बीना तहसील में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Sep 1, 2025 ग्राम आगासोद के लोग बस कंडक्टर की मनमानी से परेशान है और सबसे ज्यादा परेशानी का सामना गांव से कॉलेज जाने वाली छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है। क्योंकि बस कंडक्टर की मनमानी की वजह से कॉलेज छात्राएं समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पाती। जिसको लेकर सोमवार को छात्राओं व उनके परिजनों ने तहसील में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सोपा है।