बीना: बिना थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कार से अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Bina, Sagar | Aug 31, 2025 रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी की गंज बासौदा तरफ से एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव के नेतृत्व में जवान मौके पर पहुंचे और पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम मेवली में कार को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार से पुलिस को 14 पेटी देसी अवैध शराब मिली। जिसकी अनुमानित लागत करीब 84000 है।