चंदिया: उमरिया जिले में बारिश ने पकड़ी रफ्तार, चंदिया तहसील में सबसे अधिक 252.8 मिमी वर्षा दर्ज
अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान चंदिया तहसील में 36.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं 1 जून से 3 जुलाई तक के वर्षा आंकड़ों के अनुसार चंदिया तहसील में सर्वाधिक 252.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार हो रही वर्षा से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और खरीफ फसलों की बुवाई व रोपाई कार्य में तेजी आने की उम्मीद हैं