बीकानेर शहर के अंदरूनी क्षेत्र उस्ता बारी व मुख्य बाजारों में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा आमजन के लिए मुसीबत बन गया है। सड़कों और गलियों में बैठे पशुओं के कारण आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं आपस में भिड़ने के दौरान राहगीर चोटिल भी हो रहे हैं। पशु कूड़े में मुंह मारते रहते हैं, जिससे गंदगी फैल रही है। फल-सब्जी के ठेलों के आसपास पशुओं की भीड़ लगी रहती है, जिससे दुक