लोरमी: चौथिया बारात पर प्राण घातक हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भटगांव का है मामला
Lormi, Mungeli | Apr 22, 2024 चौथिया बारात पर प्राण घातक हमला करने वाले 5 आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरदूली से चौथिया बारात ग्राम भटगांव पहुंची थी । इसी दौरान बारात में खाना नहीं देने की बात को लेकर पंचराम यादव, राजेश यादव ,राजाराम यादव, भिखारी साहू नानू यादव ने चौथिया बारात पर प्राण घातक हमला कर दिया । हमले में कुछ लोग घायल हुए है।