चान्हो: झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का हुआ निधन
Chanho, Ranchi | Apr 5, 2024 झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का रांची में हुआ निधन। रांची के लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में गिर गए थे जिसके बाद बेहोश हो गये। परिजनों के द्वारा उनको आननफानन में लालपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सुनकर कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने संवेदना प्रकट की है