चान्हो: कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ED कोर्ट से चीन जाने की नहीं मिली अनुमति, एक एकड़ जमीन घोटाले का है मामला
Chanho, Ranchi | Apr 5, 2024 बरियातू के जेशायार होम रोड की एक एकड़ जमीन घोटाले के आरोपी न्यूक्लियस मॉल के संचालक विष्णु अग्रवाल को अदालत ने चीन जाने की इजाजत नहीं दी। व्यापार को लेकर विष्णु अग्रवाल 12 अप्रैल को चीन जाना चाहता था। आरोपी ने हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद कोर्ट के आदेश के आलोक में अपना पासपोर्ट जमा करवाया था।