गोपालगंज: मानिकपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ जख्मी हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं मारपीट की घटना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर में जुट गई हैं।