गोपालगंज: हरपुर गांव से पुलिस ने दो बोतल शराब के साथ दिव्यांग सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार, पुछताछ के बाद भेजा गया जेल।
नगर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित लोगों से पूछताछ के बाद नगर थाने के पुलिस उन्हें सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए रविवार को लेकर पहुंचे। वहीं मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया।