कोल: मडराक में रोड क्रॉस कर रहे भाई-बहन को तेज रफ़्तार बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में दो युवक हुए गंभीर घायल
Koil, Aligarh | Mar 13, 2024 थाना मडराक इलाके में कस्बा मडराक में रोड क्रॉस कर रहे भाई- बहन को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बहन को मामूली चोट आई है। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।