कोल: भमोरी के निकट 2 बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 2 की मौत, पुलिस ने शवों के कराए पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 12, 2024 थाना छर्रा के गांव भमोरी के निकट सोमवार रात्रि 2 बाईकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसके बाद दोनों बाइकों पर सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राजू और मृतक राजेश सोमवार रात्रि अपने निजी कामों से जा रहे थे इस दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।