कोल: CAA लागू होने का मुस्लिम नेत्री ने किया स्वागत, रमजान में खून से किया पीएम मोदी व सीएम योगी का तिलक
Koil, Aligarh | Mar 12, 2024 मोदी सरकार द्वारा देश मे CAA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसके साथ ही देश भर में CAA लागू कर दिया गया है। CAA लागू होने के बाद अलीगढ़ की भाजपा मुस्लिम नेत्री ने भाजपा सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है साथ ही इस फैसले का स्वागत करते हुए रमजान माह में सीएम योगी व पीएम मोदी का अपने खून से तिलक किया और भाजपा सरकार के इस कानून की जमकर प्रशंसा की है।