कोल: रामघाट रोड क्षेत्र में नाले में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Koil, Aligarh | Mar 12, 2024 थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड क्षेत्र के नाले में अज्ञात युवक का शव तैरता मिला।शव को देखते ही आनन फानन में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इधर सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद मंगलवार की शाम शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त की जा रही है।