शहपुरा: गुरु धाम तमकेश्वर आश्रम बरबसपुर मानिकपुर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
शहपुरा क्षेत्र के गुरु धाम तमकेश्वर आश्रम बरबसपुर मानिकपुर में श्रीमद् भागवत कथा पुराण का वाचन पंडित मुकेश तिवारी कंचनपुर के द्वारा किया जा रहा है । रविवार शाम 6:00 बजे श्री कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया गया और भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक झांकी निकाली गई जहां श्रद्धालु नाचते गाते हुए कृष्ण जन्म उत्सव मनाया । कथा सुनकर श्रद्धालु धर्म लाभ उठा रहे हैं ।