पहाड़ी थानाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी के निर्देशन में ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत साइबर ठगी के मामले में करीब 4 माह से फरार साइबर ठग साजिद निवासी कठौल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एयरटेल कंपनी का फर्जी सिम कार्ड जब्त किया है।आरोपी के विरुद्ध मामले में अनुसंधान जारी है। सोमवार रात 8 बजे प्रेस नोट किया जारी।